Department

Big Breaking:-कार्बेट नेशनल पार्क में प्लास्टिक की बोतल बैन, कांच की बोतलों से प्यास बुझाएंगे सैलानी

कार्बेट नेशनल पार्क में जंगलों को प्लास्टिक कचरा मुक्त करने के लिए प्लास्टिक की बोतलों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।

रामनगर। जंगलों को प्लास्टिक के कचरा से मुक्त करने की दिशा में कार्बेट नेशनल पार्क में भी तैयारी हो रही है। कार्बेट टाइगर रिजर्व पानी की प्लास्टिक की बोतल बैन कर उसकी जगह कांच की बोतल उपलब्ध कराएगा। इसके लिए विभाग बोटलिंग प्लांट लगाने का प्रस्ताव तैयार कर रहा है।

कार्बेट के रामनगर के छह पर्यटन जोन में पर्यटकों को पानी सप्लाई के लिए दो बोटलिंग प्लांट लगाएा। वर्तमान में ढिकाला, बिजरानी, ढेला, झिरना, दुर्गादेवी, गिरिजा पर्यटन जोन में सफारी के लिए पर्यटक अपने साथ पानी की बोतलें ले जाते हैं।

नई पहल शुरू

कई बार पर्यटक प्लास्टिक की खाली बोतलें वन विश्राम गृह में ही छोड़ देते हैं या डस्टबीन में डाल देते हैं। इससे प्लास्टिक कचरा एकत्र होता है। इसे देखते हुए कार्बेट टाइगर रिजर्व को प्लास्टिक कचरा मुक्त बनाने के लिए निदेशक डा. साकेत बडोला नई पहल शुरू करने जा रहे हैं।

निदेशक की ओर से प्रस्ताव तैयार किया गया है। जिसमें विभाग कांच की बोटलिंग प्लांट लगाएगा। फिलहाल एक -एक प्लांट गिरिजा क्षेत्र में लगेगा। कांच की बोतल बाहर से मंगाई जाएंगी।

प्लांट में बोतलों को सेनेटाइज किया जाएगा। इसके बाद उसमें पानी भरा जाएगा। पानी की बोतलों को पर्यटन जोन के गेट पर उपलब्ध कराया जाएगा। जब पर्यटक पानी की बोतल अपने साथ सफारी पर ले जाएंगे उनसे कुछ पैसा जमा करा लिया जाएगा।

वापसी में गेट पर पानी की बोतल वापस करने पर जमा पैसा लौटा दिया जाएगा। प्लांट तैयार होने तक एक सिस्टम यह बनाया जा रहा है कि जो पर्यटक पानी की बोतल अपने साथ सफारी पर ले जा रहे हैं, बाहर लाने पर उसे इंसेटिव दिया जाएगा। अगले पर्यटन सत्र से बोटलिंग प्लांट लगाने की बात कही जा रही है।

कार्बेट के बाहर बोटलिंग प्लांट लगाने की योजना है। कितनी बोतल किस गेट पर उपलब्ध करानी है, उसे देखा जाएगा। अभी एक सेंट्रल लोकेशन पर प्लांट लगाया जाएगा। बोतल खाली होने पर पर्यटन जोन के भीतर ठंडे पानी के लिए आरओ लगाया गया है। बोतलों को पर्यटक पानी से दोबारा भर सकते हैं। प्लास्टिक की बोतल को पूरी तरह जंगल में बैन करना इस योजना का उदेदश्य है। – डा. साकेत बडोला, निदेशक कार्बेट टाइगर रिजर्व

फाटो में दी जाएगी स्टील की बोतल

रामनगर: तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो पर्यटन जोन में भी एक साल पूर्व प्लास्टिक की बोतल बैन करने की तैयारी कर ली थी। अब इसी सत्र से फाटो गेट पर विभाग स्टील की डेढ़ सौ बोतल रखेगा। ठंडे पानी की यह बोतल गेट कर्मी एक शुल्क पर पर्यटक को देंगे। डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्या ने बताया कि इस योजना का लोकार्पण कराया जाना है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top