Education

Big Breaking:-उत्तराखंड में टीचर की शर्मनाक करतूत, नाबालिग छात्रा से की छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का भी आरोप

पिथौरागढ़ के अस्कोट में एक नाबालिग छात्रा से शिक्षक द्वारा कथित छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है।

पिथौरागढ़। जनपद के अस्कोट कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। मामले में एक शिक्षक पर छात्रा के यौन शोषण के आरोप लगाए गए हैं।

घटना की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोगों ने दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक विद्यालय में अध्ययनरत नाबालिग छात्रा के साथ उसी विद्यालय में कार्यरत एक शिक्षक द्वारा कथित रूप से छेड़छाड़ व दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया गया है।

स्थानीय लोगों में गुस्सा

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी तथ्यों और साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं स्थानीय लोगों ने घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए दोषी पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top