Big Breaking:-14 अप्रैल को करीब दो घंटे देहरादून में रहेंगे पीएम मोदी, जारी हुआ कार्यक्रम

प्रधानमंत्री मोदी 14 अप्रैल को उत्तराखंड में अपना पहला रोड शो करेंगे। देहरादून में लगभग दो घंटे के प्रवास के दौरान, वे मां डाट काली मंदिर में पूजा करेंगे, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

देहरादून। आगामी 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड आगमन संख्या और भव्यता की दृष्टि से अभूतपूर्व और ऐतिहासिक होने जा रहा है। उनका देवभूमि में पहला रोड शो भी होगा। इसमें सांस्कृतिक गौरव और पारंपरिक भव्यता नजर आए।

इसमें लगभग 12 से 14 किलोमीटर लंबा भव्य रोड शो आयोजित होने जा रहा है। जिसमें देवभूमि की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखाई देगी। रोड शो के मार्ग में विभिन्न स्थानों पर कुमाऊंनी, गढ़वाली और जौनसारी लोक नृत्यों एवं पारंपरिक संगीत के माध्यम से प्रधानमंत्री का स्वागत आभार किया जाएगा।

पीएम मोदी करीब दो घंटे देहरादून में रहेंगे। इस दौरान वह मां डाल काली के मंदिर में पूजा करेंगे, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के लोकार्पण करेंगे और देहरादून में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

ये रहेगा कार्यक्रम 

  • सुबह करीब 10.00 बजे पीएम मोदी देहरादून एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे।
  • करीब 10.45 बजे यूपी के गणेशपुर जाएंगे।
  • करीब  11.50 बजे मां डाट काली मन्दिर में पूजा-अर्चना करेंगे।
  • दोपहर करीब 12.30 बजे महिंद्रा ग्राउंड पहुंचेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।
  • दोपहर करीब 1.30 बजे जनसभा समाप्त होगी।
  • दोपहर करीब 2:10 पीएम की वापसी होगी।

रोड शो और जनसभा में शामिल होकर आभार व्यक्त करेगी जनता

देहरादून: भाजपा ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के अवसर पर पीएम नरेन्द्र मोदी के रोड शो और जनसभा के ऐतिहासिक होने का दावा किया है। रोड शो और जनसभा में बड़ी संख्चा में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी इस बार एक्सप्रेसवे की स्वर्णिम सौगात के साथ अन्य कई योजनाओं को समर्पित करने आ रहे हैं। ऐसे में उत्साह अब उमंग से आगे बढ़ते हुए उत्सव का रूप ले रहा है। 
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री अपनी यात्रा की शुरुआत मां डाट काली के दर्शन और पूजन के साथ करने वाले हैं।

चारधामों, आदि कैलास समेत उत्तराखंड के पावन धामों में पूजा अर्चना कर प्रधानमंत्री ने सनातन आस्था और विश्वास को सम्मान देने का काम किया है। इसी क्रम में उनका मां काली के मंदिर में शीश नवाना, देवभूमि के प्रति दुनियाभर के श्रद्धा भाव को नईं ऊंचाई पर ले जाएगा। उन्होंने कहा कि रोड शो के पश्चात प्रधानमंत्री गढ़ी कैंट देहरादून में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें