Department

Big Breaking:-देहरादून में पुलिसकर्मी ने कार से युवक को कुचला, हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर

पीड़ित परिवार की ओर से दिए गए शिकायत पत्र के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

देहरादून: नगर कोतवाली क्षेत्र में तिलक रोड पर सोमवार सुबह एक युवक गंभीर सड़क हादसे का शिकार हो गया. हाथीबड़कला पुलिस चौकी में तैनात पुलिसकर्मी सुरेंद्र मेहरा की कार की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं. परिजन युवक का उपचार मैक्स अस्पताल में करा रहे हैं.

युवक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है. साथ ही परिजनों द्वारा नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई है. वही पुलिस द्वारा मुकदमा लिखा जा रहा है. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.

जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के चुक्खू मोहल्ला निवासी सुरेश कुमार तिलक रोड स्थित एक दुकान पर इलेक्ट्रिशियन का काम करता है. सोमवार सुबह वह दुकान के सामने वह कार साफ कर रहा था. इसी दौरान हाथीबड़कला चौकी में तैनात पुलिसकर्मी सुरेंद्र मेहरा अपनी कार से ड्यूटी के लिए जा रहे थे. बताया जा रहा है कि इसी दौरान सुरेश कार की चपेट में आ गया. हादसा इतना गंभीर था कि युवक कार के साथ सड़क पर काफी दूर तक घसीटता चला गया. इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं.

गंभीर हालत में उसे दून अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी गई. इसके बाद परिजन उसे मैक्स अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज जारी है. साथ ही हादसे के बाद युवक की हालत को लेकर ब्रेन डेड होने की बात भी सामने आ रही है. फिलहाल युवक का मैक्स अस्पताल में उपचार चल रहा है. पुलिस जांच के बाद हादसे की पूरी तस्वीर सामने आने की उम्मीद है.

नगर कोतवाली प्रभारी कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया है पीड़ित परिवार की ओर से दिए गए शिकायत पत्र के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पुलिस हादसे की परिस्थितियों और सामने आए आरोपों की जांच कर रही है. साथ ही हाथीबड़कला चौकी में तैनात पुलिसकर्मी सुरेंद्र मेहरा के खिलाफ मुकदमे की कार्रवाई प्रचलित है.

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top