उत्तराखण्ड

Big Breaking:-हरिद्वार में दरिंदा पिता गिरफ्तार: बड़ी बेटी से किया दुष्कर्म, छोटी से जबरदस्ती की कोशिश

पथरी क्षेत्र में एक पिता को अपनी नाबालिग बेटियों का शारीरिक शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।

पथरी। थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक आरोपित अपनी ही नाबालिग बेटी का शारीरिक शोषण करता रहा।

छोटी बेटी पर भी गंदी नजर डालने पर आरोपित की पत्नी ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।

कोर्ट में पेश कर भेजा जेल

पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका पति 15 वर्षीय बड़ी बेटी के साथ दुष्कर्म करता आ रहा है। अब उसने अपनी 14 वर्षीय छोटी बेटी के साथ भी छेड़छाड़ कर जबरदस्ती का प्रयास किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपित को घिस्सुपुरा से पथरी जाने वाले सड़क मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में फेरूपुर चौकी प्रभारी विपिन कुमार, महिला उपनिरीक्षक शाहिदा परवीन, कांस्टेबल अजीत तोमर व कांस्टेबल अनिल पंवार शामिल रहे।

पांच लीटर शराब सहित आरोपित गिरफ्तार

पथरी: पुलिस ने पांच लीटर कच्ची शराब के साथ युवक को दबोच लिया। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार शाम कांस्टेबल जयपाल सिंह, सुरेश और सुशील कुमार क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान नई कुंडी से भुवापुर की ओर जाते समय मुखबिर से सूचना मिली कि भुवापुर एक व्यक्ति अपने घर के घेर में कच्ची शराब बेच रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपित भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पांच लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। आरोपित ने अपना नाम सुमारा निवासी ग्राम भूवापुर पथरी बताया।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top