Big Breaking:-जनगणना 2027 की तैयारी तेज, पौड़ी में फील्ड ट्रेनरों की ट्रेनिंग हुई शुरू

पौड़ी में जनगणना 2027 के पहले चरण के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया है। इसमें 23 फील्ड प्रशिक्षुओं को मकानों और परिवारों के सूचीकरण का तरीका सिखाया जा रहा है।

पौड़ी। जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत होने वाली मकानों एवं परिवारों के सूचीकरण कार्य के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया है। इसमें 23 फील्ड प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

सोमवार को जिला मुख्यालय में आयोजित प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर के रूप में जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित सिंह दुबड़िया और डायट प्राचार्य स्वराज सिंह तोमर ने प्रशिक्षण प्रदान किया।

प्रतिभागियों को जनगणना की प्रक्रिया, मकानों और परिवारों के सूचीकरण और डिजिटल माध्यम से डाटा संग्रहण की जानकारी दी गई।

बताया कि जनगणना पहली बार डिजिटल माध्यम से करायी जाएगी, जिसके लिए मोबाइल एप के जरिए डाटा संकलन किया जाएगा। प्रशिक्षण में फील्ड ट्रेनरों को एप के संचालन, डाटा एंट्री और सर्वेक्षण की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

जिला समाज कल्याण अधिकारी दुबड़िया ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसके लिए प्रशिक्षण के माध्यम से फील्ड ट्रेनरों को पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया जा रहा है।

डायट प्राचार्य तोमर ने कहा कि डिजिटल माध्यम से होने वाली जनगणना से डाटा संग्रहण की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और प्रभावी होगी।

उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने और जनगणना कार्य को पूरी जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराने का आह्वान किया। इस अवसर पर ट्रेनर हेमंत एवं शिव कुमार, अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी हेमंत काला आदि मौजूद रहे।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें