उत्तराखण्ड

Big Breaking:-राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पहुंचीं दून एयरपोर्ट, राज्यपाल और सीएम ने किया स्वागत कल पीओपी में होंगी शामिल, यहां रूट रहेंगे डायवर्ट

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए पुलिस, खुफिया एजेंसियों और सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अगुवानी के लिए राजधानी पूरी तरह तैयार है। दो दिवसीय दौरे लिए राष्ट्रपति आज देहरादून एयरपोर्ट पहुंच गई हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

इसके बाद वे शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। इसके तहत अलग-अलग मार्गों पर रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है।

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए पुलिस, खुफिया एजेंसियों और सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। राष्ट्रपति के प्रस्तावित रूट पर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा सुरक्षा एजेंसियां लगातार निरीक्षण कर रही हैं।

दून पुलिस शहर में प्रवेश करने वाले हर वाहन की सघन जांच कर रही है। जिले की सीमाओं पर स्थापित चेक पोस्टों पर पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच के साथ सत्यापन अभियान भी चलाया जा रहा है।

इसके अलावा शहर के सभी होटल, गेस्ट हाउस, धर्मशालाओं और लॉजों में ठहरे लोगों का सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, राष्ट्रपति के दौरे के दौरान सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न हो, इसके लिए बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष प्लान लागू किया गया है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि सुरक्षा जांच में सहयोग करें और निर्धारित यातायात निर्देशों का पालन करें।

शुक्रवार का रूट डायवर्जन प्लान

  • ऋषिकेश की ओर से दून जाने वाले वाहनों के लिए : ऋषिकेश तथा भानियावाला की ओर से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनों को रानीपोखरी भोगपुर से थानों होते हुए 06 नंबर पुलिया से सहस्रधारा क्रासिंग से सर्वे चौक से शहर में प्रवेश कराया जाएगा।
  • ऋषिकेश की ओर से मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए : ऋषिकेश से मसूरी की ओर जाने वाले वाहनों को रानीपोखरी भोगपुर से थानों होते हुए 06 नम्बर पुलिया से सहस्रधारा क्रासिंग से आईटी पार्क से साई मन्दिर होते हए मसूरी की ओर भेजा जाएगा।
  • हरिद्वार की ओर से देहरादून शहर जाने वाले वाहनों के लिए : हरिद्वार की ओर से देहरादन शहर की ओर आने वाले वाहनो को भानियावाला फ्लाईं ओवर सर्विस लेन से डोईवाला चौक से दूधली मार्ग की ओर भेजेते हुए कारगी चौक से देहरादून शहर की ओर प्रवेश कराया जाएगा।
  • हरिद्वार की ओर से मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए : हरिद्वार की ओर से मसूरी जाने वाले वाहनो को भानियावाला फ्लाईं ओवर सर्विस लेन से डोईवाला चौक से दूधली मार्ग की ओर भेजेते हुए कारगी चौक से आईएसबीटी से शिमलाबाईपास से जीएमएस रोड से कैन्ट से अनारवाला से मसरी की ओर भेजा जाएगा।
  • आशारोड़ी/प्रेमनगर क्षेत्र से मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए : आशारोड़ी/प्रेमनगर क्षेत्र से मसूरी जाने वाले वाहनों को आईएसबीटी से शिमला बाईपास से जीएमएस रोड से बल्लूपुर चौक से कैन्ट से अनारवाला से मसूरी की ओर भेजा जाएगा।
  • देहरादून शहर से हरिद्वार/ऋषिकेश जान वाले वाहनो के लिए : दून से हरिद्वार/ऋषिकेश जाने वाले वाहनों को कारगी चौक से दूधली मार्ग से डोईवाला चौक से भानियावाला सर्विस लेन से लालतप्पड से नेपाली फार्म तिराहा से ऋषिकेश /हरिद्वार की ओर भेजा जाएगा।
  • मसूरी से हरिद्वार/ऋषिकेश जाने वाले वाहनों के लिए : मसूरी से हरिद्वार/ऋषिकेश जाने वाले वाहनों को कुठाल गेट से ओल्ड मसूरी रोड से सांई मन्दिर से काठ बंगला पुल से किरशाली चौक से आईटी पार्क से सहस्रधारा क्रासिंग से 06 नम्बर पुलिया से महाराणा प्रताप से थानो रोड होते हए अपने गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।

डायवर्ट प्वाइंट

1- भोगपुर तिराहा (रानीपोखरी)
2- कारगी चौक
3- सहस्रधारा क्रासिंग
4- भानियावाला फ्लाईओवर
5- शिमला बाईपास चौक
6- साईं मन्दिर राजपुर रोड
7- डोईवाला थाने से 100 मी.
8- दूधली रोड

आईएमए पीओपी के दौरान रहेगा जीरो जोन, रूट डायवर्ट

भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड के दौरान शनिवार को शहर में सुबह पांच बजे से दोपहर 12 बजे तक मार्ग डायवर्ट रहेंगे। परेड के दौरान आईएमए की ओर कोई भी यातायात नहीं जाएगा। आईएमए की तरफ जीरो जोन रहेगा। बल्लूपुर से प्रेमनगर की ओर जाने वाले यातायात को रांघडवाला तिराहा से मिठी बेरी होते हुए प्रेमनगर की ओर भेजा जाएगा। प्रेमनगर से शहर की ओर आने वाले छोटे वाहनों को प्रेमनगर चौक से एमटी गेट से अन्दर मीठी बेरी गेट से रांघडवाला से शहर की ओर भेजा किया जाएगा। सेलाकुई/भाऊवाला से आने वाले समस्त भारी वाहनों को धूलकोट तिराहे से सिंघनीवाला होते हुए नया गांव से शहर की ओर भेजा जाएगा। देहरादून से विकासनगर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से डायवर्ट कर विकासनगर धर्मावाला की तरफ भेजा जाएगा।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top