Department

Big Breaking:-सैन्यधाम के लोकार्पण के लिए देहरादून आ सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी, सीएम धामी ने मांगा समय

राजधानी दून के गुनियाल गांव में सैन्यधाम का निर्माण किया गया है। सैन्यधाम निर्माण का काम करीब पूरा हो चुका है। इसमें 1,734 बलिदानियों के आंगन की मिट्टी और प्रदेश की 28 पवित्र नदियों का जल अमर जवान ज्योति के मुख्य स्तंभ में प्रतिस्थापित किया गया है।  न्यधाम के लोकार्पण के लिए पीएम मोदी के आने की संभावना है।

राज्य स्थापना दिवस नौ नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सैन्यधाम के लोकार्पण के लिए देहरादून आ सकते हैं। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम से इसके लिए समय मांगा है।

देहरादून के गुनियाल गांव में सैन्यधाम का निर्माण किया गया है। इसमें 1,734 बलिदानियों के आंगन की मिट्टी और प्रदेश की 28 पवित्र नदियों का जल अमर जवान ज्योति के मुख्य स्तंभ में प्रतिस्थापित किया गया है। सैन्यधाम में कई सैन्य उपकरण भी रखे गए हैं। सैनिक कल्याण मंत्री के मुताबिक सैन्यधाम निर्माण का काम करीब पूरा हो चुका है।

इसका निर्माण बलिदानियों के प्रति सम्मान, सेना के शौर्य, पराक्रम व गौरवशाली इतिहास को संजोकर रखने के उद्देश्य से किया गया है। इसके लोकार्पण में पीएम के शामिल होने को लेकर विभाग की बैठक ली गई है।

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने भी सैन्यधाम का निरीक्षण किया। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि आज वह भी सैन्यधाम का निरीक्षण कर कार्यों का जायजा लेंगे।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top