उत्तराखण्ड

Big Breaking:-राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता को बुलाया दिल्ली, मुलाकात की जिम्मेदारी गणेश गोदियाल को सौंपी

राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता को वीडियो कॉल के जरिए दिल्ली आने का न्योता दिया। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल को उनकी दिल्ली यात्रा और मुलाकात सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी सौंपी।

पौड़ी। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता से वीडियो काल के माध्यम से बातचीत कर उन्हें दिल्ली आने का आमंत्रण दिया। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को भंडारी दंपती की दिल्ली में मुलाकात सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी भी सौंपी।

गुरुवार को कंडोलिया खेल मैदान में आयोजित पूर्व सैनिक संवाद कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी और अंकिता भंडारी के माता-पिता की मुलाकात प्रस्तावित थी।

हालांकि प्रतिकूल मौसम के कारण राहुल गांधी पौड़ी नहीं पहुंच सके और उनका कार्यक्रम वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न हुआ। इसके बाद उन्होंने अलग से वीडियो काल कर अंकिता के माता-पिता से बातचीत की।

इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि जब भी उन्हें सुविधाजनक लगे, वे दिल्ली आकर उनसे मुलाकात कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल को आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं और वे उनकी यात्रा व मुलाकात की व्यवस्था करेंगे।

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि यदि भंडारी दंपती अपने साथ परिवार के किसी अन्य सदस्य को भी लाना चाहें तो उनका भी स्वागत है।

इस पर गणेश गोदियाल ने अंकिता के माता-पिता को आश्वस्त किया कि वे समय तय कर लें, वह स्वयं उन्हें दिल्ली लेकर जाएंगे और नेता प्रतिपक्ष से मुलाकात कराएंगे।

इस दौरान अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी ने कहा कि वह और उनकी पत्नी दिल्ली जाकर राहुल गांधी से मिलेंगे।

उन्होंने कहा कि आमने-सामने बैठकर बातचीत करना अधिक बेहतर रहेगा। बातचीत के दौरान भंडारी दंपती भावुक नजर आए।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top