उत्तराखण्ड

Big Breaking:-दूसरे दिन रेस्क्यू अभियान जारी, आज पता चलेगा कैसे क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर?

बदरीनाथ हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दूसरे दिन भी रेस्क्यू जारी है। शनिवार को डीजीसीए और जांच ब्यूरो की टीम हादसे के कारणों की जांच करेगी, जबकि मृतकों के परिजन भी पहुंचेंगे।

गोपेश्वर। बदरीनाथ हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दूसरे दिन रेस्क्यू अभियान जारी है। रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। मौसम साफ होने के साथ ही एसडीआरएफ एनडीआरएफ पुलिस की रेस्क्यू टीम हेलीकॉप्टर दुर्घटना स्थल पर तड़के ही रवाना हुई।

आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने कहा कि मौके पर मौजूद शवों को रेस्क्यू कर लाया जाएंगे। सेना सिग्नल कोर के जवान सुबह ही मौके पर पहुंच चुके हैं।

गौरतलब है कि बीते दिन बदरीनाथ धाम से देहरादून सहस्त्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ था जो दुर्घटना का शिकार हो गया था। इस दुर्घटना में दिल्ली के पायलट व कर्नाटक के पांच यात्रियों की मौत हुई है।

हादसे के क्या कारण रहे?

बदरीनाथ से उड़ान भरकर पांडुकेश्वर में दुर्घटनाग्रस्त ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त कैसे हुआ, हादसे के क्या कारण रहे, इसकी जांच शनिवार को होगी।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) और विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो की टीम शनिवार को दुर्घटनास्थल पर पहुंचेगी। हेलीकॉप्टर जान गंवाने वाले सभी छह लोगों के स्वजन भी शनिवार को बदरीनाथ धाम पहुंच जाएंगे।

एसडीआरएफ और पुलिस प्रशासन की टीम शवों को नीचे लाएगी। ये टीमें अंधेरा होने और दुर्गम रास्तों के कारण शुक्रवार को नहीं पहुंच पाई थीं।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top