Department

Big Breaking:-ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: बछेलीखाल के पास चलती टैक्सी में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची सात जिंदगियां

चालक सवारियों को लेकर सोनप्रयाग से रवाना हुआ था। शाम को जब वाहन तीन धारा से आगे बछेलीखाल के पास पहुंचा, तो अचानक इंजन ओवरहीट हो गया। और धुआं निकलने लगा।

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर  बछेलीखाल के पास मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा होने से बच गया। सोनप्रयाग से ऋषिकेश जा रही एक सात सीटर टैक्सी कार में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि आग विकराल रूप लेती, उससे पहले ही चालक और सभी छह सवारियां वाहन से बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।

जानकारी के अनुसार, गुप्तकाशी निवासी चालक दोपहर गयारह बजे सवारियों को लेकर सोनप्रयाग से रवाना हुआ था। शाम लगभग पौने छह बजे जब वाहन तीन धारा से आगे बछेलीखाल के पास पहुंचा, तो अचानक इंजन ओवरहीट हो गया।

चालक ने महसूस किया कि क्लच और एक्सीलेटर ने काम करना बंद कर दिया है और बोनट से धुआं निकलने लगा है। खतरे को भांपते हुए चालक ने तुरंत गाड़ी रोकी और सभी यात्रियों को नीचे उतारा। देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग की लपटों में घिर गई।

घटना की सूचना मिलते ही बछेलीखाल चौकी प्रभारी दीपक लिंगवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वाहन के फ्यूल टैंक में ब्लास्ट होने की आशंका को देखते हुए एहतियातन राजमार्ग के दोनों ओर ट्रैफिक रोक दिया गया।

स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग शांत होने के बाद पुलिस ने यातायात बहाल कराया और सभी यात्रियों व चालक को सुरक्षित अन्य वाहनों से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top