उत्तराखण्ड

Big Breaking:-ऋषिकेश गुमानिवाला में फायरिंग,हरियाणा नंबर की कार में सवार युवकों ने स्थानीय लोगों पर ताना तमंचा, फरार

गुमानिवाला में फायरिंग…हरियाणा नंबर की कार में सवार युवकों ने स्थानीय लोगों पर ताना तमंचा, फरार

दो गुटों के बीच ऋषिकेश में कहा सुनी हो गई थी। जिसके बाद हरियाणा नंबर की कार में युवकों का पीछा करते हुए स्थानीय लोग गुमानिवाला जंगल के पास पहुंच गए। यहां युवकों ने लोगों पर तमंचा तान दिया।

ऋषिकेश के गुमानिवाला क्षेत्र में देर रात फायरिंग की सूचना से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि हरियाणा नंबर की कार में सवार कुछ युवकों ने गुज्जर बस्ती के पास स्थानीय लोगों पर तमंचा तान दिया।

जिसकी खबर लगते ही ग्रामीणों व अन्य लोगों ने आरोपियों का विरोध किया। भीड़ देखकर हुड़दंगी वहां से गाड़ी छोड़कर भाग निकले। इस दौरान उनके पास रखा तमंचा भी वहीं गिर गया।

कहा जा रहा है कि दो गुटों के बीच ऋषिकेश में कहा सुनी हो गई थी। जिसके बाद हरियाणा नंबर की कार में युवकों का पीछा करते हुए गुमानिवाला जंगल के पास पहुंच गए। लेकिन आगे रास्ता बंद होने के कारण उक्त लोग गाली गलौज पर उतर आए।

इस दौरान जब ग्रामीणों ने उनका विरोध किया तो दबंगों ने उन पर तमंचा तान दिया। जिससे गुस्साए लोगों ने उक्त लोगों को सबक सिखया

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top