Department

Big Breaking:-ऋषिकेश: कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए एसडीआरएफ का विशेष अभियान, घाटों पर बढ़ाई गई गश्त

कांवड़ मेले में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एसडीआरएफ टीमें ऋषिकेश के गंगा घाटों पर विशेष निगरानी कर रही हैं। बढ़ते जलस्तर के कारण श्रद्धालुओं को गहरे और तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की जा रही है, ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

ऋषिकेश। कांवड़ मेले में यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। एसडीआरएफ की टीमें ऋषिकेश, मुनिकीरेती, लक्ष्मणझूला के प्रमुख गंगा घाटों एवं संवेदनशील स्थानों पर निगरानी कर रही है। गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर निगरानी एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इंस्पेक्टर एसडीआरएफ कवींद्र सजवान ने बताया कि टीमें घाटों पर लगातार गश्त कर रही हैं। गंगा के तेज बहाव एवं गहरे जल वाले क्षेत्रों में किसी भी श्रद्धालु अथवा कांवड़ यात्री को प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है।

जवान लगातार श्रद्धालुओं को बहाव वाले क्षेत्र से दूर रहने एवं किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाने के लिए बता रहे हैं। समय-समय पर लाउडहेलर के माध्यम से कांवड़ यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है। उन्हें प्रशासन की ओर से निर्धारित सुरक्षा निर्देशों का पालन करने, निर्धारित घाटों पर ही स्नान करने, गहरे एवं तेज बहाव वाले क्षेत्रों में प्रवेश न करने की अपील की जा रही है।

सभी एजेंसियां आपसी तालमेल के साथ संवेदनशील घाटों पर सतत निगरानी बनाए हुए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top