Department

Big Breaking:-हरिद्वार में सीबीआइ जांच का डर दिखाकर संत से लाखों रुपये ठगे, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

हरिद्वार में एक आश्रम के संत को सीबीआई जांच का डर दिखाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार में एक आश्रम के संत को अपने जाल में फंसाकर धोखाधड़ी करने और सीबीआइ जांच का डर दिखाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित संत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, मोक्षधाम सत्संग भजनानंद हरि ट्रस्ट, मुखिया गली भूपतवाला के महंत गोपाल हरि ने तहरीर देकर बताया कि उनके पड़ोसी हरीश बंसल ने आश्रम के बेहतर प्रबंधन का हवाला देते हुए ट्रस्ट बनाने का सुझाव दिया।

भरोसे में लेकर उसने अपने परिचित सुनील कुमार निवासी नजफगढ़ दिल्ली और सुमित कालिया निवासी रोहतक हरियाणा को ट्रस्टी बनवा दिया।

इसके बाद कोरे चेक और कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवा लिए। आरोप है कि अप्रैल 2025 में आरोपितों ने अंग्रेजी में तैयार एक पत्र दिखाकर उसे सीबीआइ का नोटिस बताया और जांच का भय दिखाया।

इसके बाद जांच खर्च के नाम पर करीब 20 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। महंत के अनुसार 21 नवंबर 2025 को आरोपित एक व्यक्ति को आश्रम की संपत्ति दिखाने लेकर आए और 70 लाख रुपये में सौदा करने की बात कही।

10 दिसंबर को रजिस्ट्री तय करने का दबाव बनाया गया, लेकिन मामला बिगड़ने पर सौदा रद्द कराने के नाम पर और पैसे मांगे गए।

दबाव बनाकर तीन लाख रुपये नकद और केनरा बैंक भूपतवाला शाखा के पांच कोरे चेक पर हस्ताक्षर करवा लिए गए। महंत ने निर्मल अखाड़ा से जानकारी की तो पता चला कि कोई सीबीआइ नोटिस जारी ही नहीं हुआ था।

इसके बाद उन्होंने रकम वापस मांगी तो आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top