Department

Big Breaking:-भारी बारिश के बीच स्कूल अवकाश का आदेश देर से जारी, अभिभावकों और छात्रों को हुई परेशानी

भारी बारिश के बीच स्कूल अवकाश का आदेश देर से जारी, अभिभावकों और छात्रों को हुई परेशानी


देहरादून। राजधानी देहरादून में देर रात से जारी भारी बारिश के बीच जिला प्रशासन ने सोमवार सुबह करीब 6:45 बजे स्कूलों में अवकाश का आदेश जारी किया। हालांकि अधिकांश विद्यालयों का संचालन सुबह 7 बजे से शुरू हो जाता है।

ऐसे में आदेश जारी होने तक कई छात्र-छात्राएं स्कूल के लिए घर से निकल चुके थे, जबकि कई बच्चे तैयार हो रहे थे। वहीं बड़ी संख्या में शिक्षक और विद्यालयों का स्टाफ भी स्कूल पहुंच चुका था।

अचानक जारी हुए अवकाश आदेश के कारण अभिभावकों में भ्रम की स्थिति बनी रही। कई अभिभावकों ने कहा कि यदि मौसम को देखते हुए प्रशासन पहले ही निर्णय ले लेता तो बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।


सोशल मीडिया पर भी लोगों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि आपदा और खराब मौसम जैसी परिस्थितियों में स्कूल बंद करने का निर्णय समय रहते लिया जाना चाहिए, ताकि सभी संबंधित पक्षों को पर्याप्त समय पर सूचना मिल सके।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top