Department

Big Breaking:-द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट 18 को होंगे बंद, ओंकारेश्वर के लिए प्रस्थान करेगी डोली

18 नवंबर को कपाट बंद होने के बाद डोली उसी दिन ग्राम गौंडार में रात्रि विश्राम करेगी।

द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए 18 नवंबर को विधि-विधान से बंद कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही भगवान की चल उत्सव डोली अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान करेगी।

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी ने बताया कि 18 नवंबर को कपाट बंद होने के बाद डोली उसी दिन ग्राम गौंडार में रात्रि विश्राम करेगी।

19 नवंबर को डोली रांसी गांव स्थित राकेश्वरी मंदिर, 20 नवंबर को गिरीया गांव में रात्रि विश्राम के बाद 21 नवंबर को दोपहर दो बजे पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचेगी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top