Department

Big Breaking:-सेकंड सैटरडे पर सुबह से पूरा मसूरी शहर जाम, लोग और सैलानी परेशान

मसूरी में सेकंड सैटरडे को सुबह से ही भीषण जाम लग गया, जिससे स्थानीय लोग और पर्यटक घंटों फंसे रहे।

मसूरी। सेकंड सैटरडे पर सुबह नौ बजे से पूरा मसूरी शहर जाम से परेशान रहा। किंगक्रेग से गांधी चौक होते हुए जीरो प्वाइंट तक चार किमी लंबे जाम में वाहन रेंगते हुए चलते रहे।

माल रोड पर लाइब्रेरी बैरियर से कार्निवल सिनेमा, मैसानिक बस स्टैंड से पिक्चर पैलेस , अपर मॉल रोड, घंटाघर तक, मल्लिंगार से चार दुकान तक वाहन रेंगते हुए चलते रहे।

शनिवार को छुट्टी के कारण मसूरी देहरादून और मसूरी धनोल्टी मार्ग पर यातायात का बहुत दबाव रहा। लाइब्रेरी बाजार में तो पैदल चलना भी दूभर हो गया। यातायात जाम के कारण शनिवार सुबह बच्चे देर से स्कूल पहुंचे और छुट्टी होने के बाद भी दो से तीन घंटे लेट घर पहुंच रहे हैं।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top