उत्तराखण्ड

Big Breaking:-हरिद्वार में बाबा की शर्मनाक करतूत, छह साल की मासूम से की अश्लील हरकत

हरिद्वार में छह साल की मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में एक बाबा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी शिवकुमार बाबा को हिरासत में लिया है।

हरिद्वार। हरिद्वार में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां छह साल की मासूम से अश्लील हरकत के मामले में एक बाबा को गिरफ्तार किया गया है।

घटना श्यामपुर क्षेत्र की बताई जा रही है। कांगड़ी क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि पास में रहने वाले शिवकुमार बाबा ने उनकी छह साल की बेटी के साथ अश्लील हरकत की है।

पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपित शिवकुमार बाबा को गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले की जानकारी दी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top