Department

Big Breaking:-विकासनगर में किशोरी का अपहरण: तीन युवकों पर मामला दर्ज, फोन-पे लेनदेन का खुलासा

विकासनगर में एक युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया।

विकासनगर (देहरादून)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर किशोरी का अपहरण कर लिया। आरोपित युवक की मां व बहन की भूमिका भी संदिग्ध बताई। किशोरी के पिता ने कोतवाली में तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

कोतवाली विकासनगर में दी तहरीर में एक व्यक्ति ने दी तहरीर में कहा कि उसकी पंद्रह साल की पुत्री लापता हो गयी है। 20 अप्रैल को खाना खाकर हम सो गए थे। जब हम सुबह उठे तो उसकी बेटी घर पर नहीं थी और उसके फोन-पे से पांच हजार रुपये रात 1:20 बजे को समीर पुत्र के खाते में फोन-पे हो रखे थे।

समीर ने भी लगभग रात 1:30 बजे अलताफ को फोन-पे पर पैसे करवाये थे। जांच करने पर पता चला कि 21 अप्रैल को साकिर निवासी जीवनगढ उसकी बेटी को बहला फुसलाकर अपहरण करके ले गया है और उसको ले जाने में समीर और अलताफ ने सहयोग किया है। समीर व अलताफ भी जीवनगढ़ के रहने वाले हैं।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top