Department

Big Breaking:-उत्तराखंड में खेल महाकुंभ 1 सितंबर से होगा शुरू, प्रतिभाओं को मिलेगा मंच; महिला और दिव्यांगजन वर्ग भी शामिल

उत्तराखंड में खेल महाकुंभ 1 सितंबर से होगा शुरू, प्रतिभाओं को मिलेगा मंच; महिला और दिव्यांगजन वर्ग भी शामिल

प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए 1 सितंबर से 30 अक्टूबर तक खेल महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक विभिन्न आयु वर्गों और दिव्यांगजनों के लिए होगा, जिसमें कई खेल शामिल हैं।

प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को तराशने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए खेल महाकुंभ की तैयारियां तेज हो गई हैं। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से खेल महाकुंभ मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्राफी के आयोजन की विस्तृत कार्ययोजना जारी कर दी गई है। एक सितंबर से शुरू होने वाला यह आयोजन 30 अक्टूबर तक चलेगा।

न्याय पंचायत स्तर से शुरू होकर प्रतियोगिताएं विधानसभा क्षेत्र, संसदीय क्षेत्र और राज्य स्तर तक पहुंचेंगी। विभिन्न आयु वर्गों के साथ महिला और दिव्यांगजन वर्ग में भी प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।

ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
निदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल दीप्ति सिंह ने आयोजन के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इनके तहत न्याय पंचायत स्तर की स्थानीय जनप्रतिनिधि खेलकूद प्रतियोगिताएं एक से 10 सितंबर तक होंगी। इनमें अंडर-14 और अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग में कबड्डी, एथलेटिक्स, खो-खो और मुर्गा झपट जैसी प्रतियोगिताएं शामिल हैं।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top