उत्तराखंड में नवंबर में चाय महोत्सव और शहद नीति की शुरुआत की तैयारियां तेज हो गई हैं।
देहरादून। प्रदेश में नवंबर माह में प्रस्तावित चाय महोत्सव के आयोजन की तैयारियां तेज हो गई हैं।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में महोत्सव से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय में पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक में शहद नीति की लांचिंग और मुख्यमंत्री समृद्धि योजना को लेकर भी चर्चा की गई।
कृषि मंत्री जोशी ने केंद्र और राज्य पोषित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ वास्तविक रूप से किसानों तक पहुंचना चाहिए।
इसके लिए विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय से काम करें और नवंबर में प्रस्तावित सभी कार्यक्रमों की तैयारियां समय से पूरी करें। बैठक में किसानों की आय और आजीविका संवर्धन के लिए काम कर रही निजी संस्थाओं के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करने पर भी जोर दिया गया।



