Department

Big Breaking:-डाकपत्थर से विकासनगर आ रही कार शक्तिनहर में गिरी, तीनों सवारियों ने तैरकर बचाई अपनी जान, गाड़ी बही

कार में तीन लोग सवार थे। डाकपत्थर डिग्री कॉलेज के सामने झूलापुल के पास कार अनियंत्रित होकर शक्ति नहर में जा गिरी। इस दौरान तीनों युवकों ने तैरकर जान बचाई।

विकासनगर में बुधवार देर शाम हादसा हो गया।डाकपत्थर की ओर से विकासनगर आ रही एक कार झूलापुल के पास अनियंत्रित होकर शक्तिनहर में गिर गई।

कार में चालक समेत तीन लोग सवार थे। तीनों लोग तैर कर नहर से बाहर आ गए। वहीं, कार नदी में बहकर लापता हो गई।

कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि डाकपत्थर डिग्री कॉलेज के सामने झूलापुल के पास एक कार के शक्तिनहर में गिरने की सूचना मिली।

सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। कार में डॉक्टरगंज के पुल नंबर एक निवासी शाहरुख, खादर बस्ती निवासी भीम और विकासनगर निवासी विशू सवार थे।

तीनों लोग तैर कर नहर से बाहर आ गए थे। कार नहर में बह गई। तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन अभी कार नहीं मिली।  

बृहस्पतिवार सुबह फिर से अभियान चलाया जाएगा। कार सवारों ने बताया कि कार अचानक अनियंत्रित हो गई थी। घटना की जांच की जा रही है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top