Department

Big Breaking:-उत्तराखंड में ठंड का नया दौर लाएगा दिसंबर का पहला पश्चिमी विक्षोभ, पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना

उत्तराखंड में दिसंबर के पहले हफ्ते में पश्चिमी विक्षोभ आने से ठंड का नया दौर शुरू हो सकता है। तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है और पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, हालांकि अभी शीतलहर की स्थिति नहीं है, लेकिन ठंड बढ़ने की आशंका है।

चंपावत : पोस्ट मानसून का तीसरा व अंतिम माह शुरू हो गया है। अक्टूबर में हुए हिमपात के बाद उत्तराखंड में समय से पहले ठंड की शुरुआत हो गई थी।

नवंबर में वर्षा और हिमपात ने निराश किया। हालांकि, नवंबर में ठंड के दो दौर जरूर देखने को मिले। अब पांच दिसंबर के आसपास इस माह का पहला पश्चिमी विक्षोभ आने से ठंड का नया दौर देखने को मिल सकता है।

पिछले दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में कुछ तेजी देखी गई थी। अब इसमें गिरावट आ रही है। मंगलवार को मुक्तेश्वर में तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर में 5.2 डिग्री सेल्सियस पारा रहा। पिथौरागढ़ व चंपावत में पारा चार से पांच डिग्री के बीच रहा।

मौसम विभाग के अनुसार पांच दिसंबर के आसपास नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। हालांकि यह बहुत मजबूत स्थिति में नहीं है। लेकिन उच्च हिमालय की तरफ छिटपुट वर्षा व हिमपात दे सकता है। इससे हवा की दिशा बदलेगी।

उत्तर पश्चिमी हवा चलने से तापमान में एक से दो डिग्री की कमी आ सकती है। खास बात यह है कि शीत लहर की स्थिति अभी तक नहीं बनी है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डा. चंद्र सिंह तोमर का कहना है कि ताजा मौसमी सिस्टम ठंड का नया दौर लेकर आएगा।

हालांकि शीतलहर जैसी स्थिति अगले एक सप्ताह तक नहीं है। पांच से आठ दिसंबर के बीच पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली में कहीं कहीं छिटपुट वर्षा व 3200 मीटर से ऊंचाई वाली चोटियों पर हिमपात हो सकता है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top