Department

Big Breaking:-युवती ने मोबाइल नंबर देने से किया इनकार, युव‍क ने तमंचे के बट से किया सिर पर वार

रुद्रपुर में एक युवती से मोबाइल नंबर मांगने पर विवाद हो गया। युवती के इनकार करने पर युवक ने उसके साथ मारपीट की और तमंचे के बट से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

  1. युवती ने मोबाइल नंबर देने से किया इनकार
  2. युवक ने तमंचे के बट से किया हमला
  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की

रुद्रपुर। घर के बाहर बच्चे के साथ खेल रही युवती ने युवक को मोबाइल नंबर न देने से इनकार किया तो उससे मारपीट की गई। साथ ही उसके सिर पर तमंचे के बट से भी हमला किया गया। जिससे वह घायल हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपित पर प्राथमिकी पंजीकृत कर तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मोदीपुरम कालोनी ट्रांजिट कैंप निवासी अंजली कुमारी ने बताया कि वह 16 सितंबर को घर के गेट पर बैठकर बच्चे के साथ खेल रही थी। इसी बीच मोहल्ले में ही रहने वाला संजू नाम का युवक आया और उससे मोबाइल नंबर मांगने लगा। इनकार करने पर वह मारपीट करने लगा।

साथ ही उसके सिर पर संजू ने तमंचे की बट से वार किया। जिससे उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गई। यह देख आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपित जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। इधर, तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित पर प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है।

थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप मोहन पांडे ने बताया कि आरोपित पर प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है। उसकी तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top