Department

Big Breaking:-ट्राउट मछली दुबई भेजने की योजना को लगा झटका, अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहा युद्ध बना वजह

ट्राउट मछली दुबई भेजने की योजना को झटका लगा है। और इसकी वजह है अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहा युद्ध।

उत्तराखंड से ट्राउट मछली दुबई भेजने की तैयारी को शुरुआत में ही झटका लग गया है। अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रहा युद्ध यदि लंबा चला तो राज्य से हर महीने 20 टन मछली निर्यात की योजना पूरी तरह से खटाई में पड़ सकती है।

उत्तराखंड की ट्राउट मछली की विदेशों में खूब मांग है। राज्य में इसके बढ़ते उत्पादन को देखते हुए राज्य सरकार की ओर से हर महीने 20 टन ट्राउट मछली दुबई व अन्य देशों में निर्यात करने की योजना है। पिछले दिनों विभागीय मंत्री सौरभ बहुगुणा की अध्यक्षता में देहरादून में हुई बैठक में बताया गया था कि अगले छह महीने के भीतर मछली का विदेश में निर्यात शुरू कर दिया जाएगा।

पहले चरण में धारचूला, मुनस्यारी, डीडीहाट और कनालीछीना और उत्तरकाशी से ट्राउट मछली का निर्यात किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि विदेशों में इसके निर्यात से मछली पालकों को जहां इसके अच्छे दाम मिलेंगे, वहीं, इससे राज्य में मछली पालन को बढ़ावा मिलेगा, लेकिन पिछले कुछ दिनों से अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जिस तरह से युद्ध चल रहा है। उसका असर ट्राउट मछली निर्यात की योजना पर पड़ेगा।

दुबई के नजदीक होने की वजह से हम ट्राउट मछली दुबई निर्यात करना चाहते थे लेकिन जिस तरह के हालात बने हैं, उन्हें देखते हुए इसे अब यूरोप को निर्यात करेंगे। – बीवीआरसी पुरुषोत्तम, सचिव मत्स्य विभाग

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top