Big Breaking:-सेना की वर्दी का कपड़ा बेच रहा था दुकानदार, पुलिस और इंटेलिजेंस की संयुक्त टीम ने पकड़ा, मुकदमा दर्ज

रुड़की में एक दुकानदार सेना की वर्दी का कपड़ा बेच रहा था। पुलिस ने दुकानदार को हिरासत में लिया। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

लालकुर्ती क्षेत्र में सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस और सेना इंटेलिजेंस की संयुक्त टीम ने सेना की वर्दी का कपड़ा बेच रहे एक दुकानदार को पकड़ लिया। सोमवार को आर्मी इंटेलिजेंस से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने लालकुर्ती स्थित एक दुकान पर छापा मारा।

छापे के दौरान टीम ने दुकान से 400 मीटर प्रतिबंधित कपड़ा बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने दुकानदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि संबंधित दुकान सेना की वर्दी का कपड़ा बेचने के लिए अधिकृत नहीं थी।

इस मामले में दुकानदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अन्य दुकानदारों में भी हड़कंप की स्थिति बनी रही।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें