उत्तराखण्ड

Big Breaking:-उत्तराखंड में नहीं बचेगी कांग्रेस की डूबती नाव, 2027 में फिर खिलेगा कमल: सुरेश जोशी

भाजपा प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा के उत्तराखंड दौरे पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी अंदरूनी कलह से उबर नहीं पाएगी।

देहरादून। भाजपा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा के उत्तराखंड दौरे और सियासी कवायदों पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रदेश भर में दौरे व बैठकों का दौर चलाकर कांग्रेस अपनी डूबती नाव नहीं बचा सकती।

जो नेता स्वयं छत्तीसगढ़ और हरियाणा में टिकट वितरण के विवादों, गुटबाजी और गंभीर आरोपों से घिरी रही हों, उनका देवभूमि उत्तराखंड में आकर बयानबाजी करना और सरकार पर आरोप मढ़ना जनता के साथ मजाक है।

जोशी ने एक वक्तव्य में कहा कि कुमारी सैलजा प्रदेश में चुनावी रणनीति और संगठनात्मक मजबूती के बड़े-बड़े दावे कर रही हैं, जबकि हकीकत यह है कि उत्तराखंड कांग्रेस भीतर से गुटबाजी, अनुशासनहीनता और हताशा के गहरे दलदल में धंसी हुई है।

एक ओर कांग्रेस के नेता व विधायक मंचों पर तोड़फोड़, माइक फेंकने और नरबलि व गुंडई जैसी हिंसक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पार्टी प्रभारी रैलियों और हस्ताक्षर अभियान के नाम पर झूठा नैरेटिव गढ़ने में जुटी हैं।

जनता सब जानती है कि अराजकता और गुंडई की राजनीति करने वाले लोग कभी प्रदेश का भला नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार पूरी पारदर्शिता, संवेदनशीलता और दृढ़ संकल्प के साथ सीमांत क्षेत्रों से लेकर पहाड़ और मैदान तक ऐतिहासिक विकास कार्य कर रही है।

कुमारी सैलजा की रैलियों और बैठकों से प्रदेश के जनादेश पर कोई असर पड़ने वाला नहीं है। 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड की जनता एक बार फिर कांग्रेस के झूठे अभियानों को सिरे से खारिज करते हुए लगातार तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाएगी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top