उत्तराखण्ड

Big Breaking:-अनियंत्रित होकर 120 मी. नीचे यमुना नदी में जा गिरा वाहन, दर्दनाक हादसे में चालक की मौत

वाहन अनियंत्रित होकर 120 मी. नीचे यमुना नदी में जा गिरा। दर्दनाक हादसे में चालक की मौत हो गई।

डंपर यमुना नदी में गिरने से आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। नौगांव स्टोन क्रेशर के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गई। वाहन अनियंत्रित होकर रोड हेड से लगभग 120 मीटर नीचे यमुना नदी में जा गिरा।

डंपर में सवार चालक जगदीप, पुत्र चैन सिंह (30) निवासी ग्राम सुनारा, पुरोला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पुलिस, फायर सर्विस टीम और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मृतक का शव यमुना नदी से निकाल कर सड़क तक पहुंचाया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी नौगांव भेजा जा रहा है। 

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top