Department

Big Breaking:-देहरादून: मेले में झूले के नट-बोल्ट निकलने से मच गई चीख-पुकार, ट्राली से नीचे गिरने से तीन लोग हुए घायल

विकासनगर के गंगभेवा बावड़ी में बैसाखी मेले के दौरान एक बड़े झूले के नट-बोल्ट निकलने से तीन लोग घायल हो गए।

विकासनगर (देहरादून)। कोतवाली विकासनगर अंतर्गत गौतम ऋषि की तपस्थली गंगभेवा बावड़ी परिसर में लगे बैसाखी मेले में बड़े झूले की एक ट्राली के नट बोल्ट निकलने पर तीन लोगों को चोटें आयीं।

घटना में प्रथम दृष्टया झूला संचालक की लापरवाही सामने आने पर एसडीएम विनोद कुमार ने सभी झूले बंद करा दिए हैं। जिसके चलते झूला संचालकों ने अपना सामान समेटना शुरू कर दिया है।

गंगभेवा बावड़ी में 13 अप्रैल को बैसाखी मेला शुरू हुआ था। जिसमें अनेक प्रकार के झूले लगे हैं। आयोजक समिति ने झूले आदि की विधिवत रुप से अनुमति प्राप्त की गई थी।

शनिवार की देर सायं झूले की एक ट्राली का पेंच निकल गया था। जिस कारण फरमान 20 पुत्र गुफरान निवासी खुशहालपुर व उसके परिवार की दो महिलाएं ट्राली के साथ लटक गयी, जिससे चीख पुकार मच गयी और झूला नीचे आने पर तीनों नीचे गिरने पर चोटें आयी।

दो महिलाओं की हल्की चोटें आयी। झूला संचालक ने तीनों घायलों को उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी करने पर चोटिल पुरुष का नाम फरमान पुत्र गुफरान निवासी खुशहालपुर ज्ञात हुआ है।

कोतवाल राजीव रौथाण के अनुसार पीडि़त पक्ष द्वारा कोई भी शिकायत अभी तक दर्ज नहीं करायी गयी है। शिकायत मिलने पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

सुरक्षा की दृष्टि से प्रथम दृष्टया झूला संचालक की लापरवाही परिलक्षित होने पर उपजिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार के आदेशानुसार पुलिस द्वारा सभी झूले बंद करवाए गए हैं।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top