
कोटद्वार के सिगड़ी क्षेत्र में देर रात एक बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। इस दुर्घटना में झंडीचौड़ उत्तरी निवासी 26 वर्षीय शमशेर सिंह बिष्ट की मौके पर ही मौत हो गई।
कण्वघाटी चौकी प्रभारी ने बताया कि शमशेर जशोधरपुर से घर जा रहा था और उसने हेलमेट नहीं पहना था। यह घटना लोकमणिपुर के पास हुई, जिससे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
कण्वघाटी। कोटद्वार नगर निगम के अंतर्गत सिगडी क्षेत्र में बीती देर रात एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे विद्युत पोल से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई।
कण्वघाटी चौकी प्रभारी राजाराम डोभाल ने बताया कि झंडीचौड़ उत्तरी निवासी शमशेर सिंह बिष्ट (26) बीती देर रात जशोधरपुर से घर की तरफ जा रहा था। इस बीच लोकमणिपुर के समीप उसकी बाइक सड़क किनारे खंभे से जा टकराई। शमशेर का सर खंभे से टकराया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया कि दुर्घटना के वक्त शमशेर ने हेलमेट भी नहीं पहना था।









