देहरादून के मोहब्बेवाला में एक कार पर ट्रक गिरने से भीषण हादसा हो गया। इस दुर्घटना में चार लोगों के दबे होने की आशंका है और बचाव कार्य जारी है। एक महिला की मौत हो गई है।
देहरादून। देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर मोहब्बेवाला के पास बुधवार शाम भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। एक ट्रक अनियंत्रित होकर आई-20 कार के ऊपर पलट गया। ट्रक के नीचे कार पूरी तरह दब गई और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए। हादसे में एक महिला समेत चार लोगों की मौत की सूचना है।
बच्चे को सुरक्षित निकाला
हादसे में एक परिवार के तीन लोग और एक चालक की मौत हुई है। बुजुर्ग और उनके बेटे व पत्नी की मौत हुई है। जबकि बच्चे को सकुशल बचाया गया है। एक चालक इनके साथ था, जिसकी मौत हुई है। परिवार सहारनपुर का रहने वाला है, इनका घर देहरादून में भी है। सभी सहारनपुर से देहरादून आ रहे थे।
वाहन को कटर से काटा
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस, एसडीआरएफ समेत कई बचाव दल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। कार बुरी तरह पिचक जाने के कारण उसमें फंसे लोगों के शव निकालने के लिए वाहन को कटर से काटा गया।

वाहन में सवार
1. मिश्रेष कपूर 38 वर्ष – मृतक
2. निशा आनंद कपूर 38 वर्ष (पत्नी)- मृतक
3. किरण कपूर 63 वर्ष (मां) – मृतक
4. नीरज (चालक) – मृतक
5माहेर कपूर 6 वर्ष (पुत्र) – घायल
कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार
हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। सड़क के दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। मौके पर भारी भीड़ जुटने से भी यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई।
पुलिस यातायात सुचारू कराने के साथ ही राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है। मोहब्बेवाला क्षेत्र में हुई इस दुर्घटना को अब तक के सबसे भीषण सड़क हादसों में से एक बताया जा रहा है।
हादसे के बाद यातायात सुचारू किया गया। वाहन से यूरिया से भरे कट्टे निकाले गए। क्रेन भी ट्रक को हिला नहीं पा रही थी। सड़क के दोनों और कई किलोमीटर तक जाम लग गया। एक लेन एक्सप्रेसवे पर डाट काली मंदिर तक पहुंच चुकी थी।



