उत्तराखण्ड

Big Breaking:-छठ महापर्व के लिए पैक हुईं ट्रेनें, उत्तराखंड से जाने वाली ट्रेनों में भी नहीं मिल रही है जगह

छठ महापर्व के लिए पैक हुईं ट्रेनें, उत्तराखंड से जाने वाली ट्रेनों में भी नहीं मिल रही है जगह

छठ महापर्व के लिए घर जाने वाले यात्रियों से ट्रेनें पूरी तरह पैक हो गई हैं। उत्तराखंड से दिल्ली, लखनऊ और बिहार जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 100-150 तक पहुंच गई है, जिससे सीटें मिलना मुश्किल हो गया है।

हल्द्वानी। दीपावली के बाद अब छठ पर्व पर घर जाने वाले लोगों से ट्रेनें पैक हैं। दिल्ली, लखनऊ और कोलकाता की ओर जाने वाली ट्रेनों में सीटें तक उपलब्ध नहीं है। रानीखेत एक्सप्रेस और बाघ एक्सप्रेस में वेटिंग 100 से 150 तक पहुंच गई है। नियमित ट्रेनों के साथ-साथ फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें पैक हो चुकी हैं।

छठ पर्व में अब कुछ ही समय बचा है और पूर्वांचल समाज के लोग पर्व मनाने के लिए घर जाने लगे हैं। स्थिति यह है कि काठगोदाम से यूपी और बिहार जाने वाली प्रमुख ट्रेन, बाघ एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में अगले कुछ दिनों के लिए रिजर्व बुकिंग बंद हो गई है और ‘नो बुकिंग’ लिखा आ रहा है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top