उत्तराखण्ड

Big Breaking:-शूटर जसपाल राणा का त्रयोदशी संस्कार: परिवार से मिले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के उपमुख्यमंत्री भी पहुंचे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज देहरादून पहुंचे। वे दिवंगत प्रख्यात निशानेबाज जसपाल राणा के त्रयोदशी संस्कार कार्यक्रम में सम्मिलित हुए, जिनका निधन 12 जून को दिल्ली में हुआ था।

देहरादून। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज बुधवार को देहरादून पहुंचे। वह दिवंगत प्रख्यात निशानेबाज जसपाल राणा के मझौन ग्राम स्थित शूटिंग रेंज स्थल पर श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उनके साथ मौजूद रहे और दिवंगत जसपाल  राणा के परिवार से मुलाकात की। बता दें कि विगत 12 जून को दिल्ली में निशानेबाज जसपाल राणा का निधन हुआ था।

श्रद्धांजलि सभा में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी पहुंचे। वह दिवंगत जसपाल राणा के पिता नारायण सिंह राणा से मिले।

वहीं रक्षामंत्री के बेटे पंकज सिंह, भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, नैनीताल सांसद अजय भट्ट समते राज्य एवं केंद्रीय नेता मौजूद रहे। इसके अलावा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शूटर उनके शिष्य दिवंगत को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top