Department

Big Breaking:-उत्तराखंड में ट्रक ने कांस्टेबल को रौंदा, शरीर से अलग होकर रोड पर गिरा दाहिना हाथ

Haldwani Pushkar Rautela: हादसे में एक कांस्टेबल बुरी तरह से जख्मी हो गया। मौके पर ही सिपाही का हाथ शरीर से अलग होकर सड़क पर गिर गया।

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक भीषण हादसा हुआ है। इस हादसे में एक कांस्टेबल बुरी तरह से जख्मी हो गया। मौके पर ही सिपाही का हाथ शरीर से अलग होकर सड़क पर गिर गया।

Constable Pushkar Rautela injured in Haldwani

ये हादसा रुद्रपुर-हल्द्वानी स्टेट हाईवे र हुआ है। यहां बेलबाबा मंदिर के पास डंपर ने बाइक सवार सिपाही पुष्कर रौतेला को रौंद दिया। टक्कर इतनी भयावह थी कि मौके पर ही सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए।

सिपाही पुष्कर रौतेला को डा. सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान हाथ को पूरी तरह अलग करना पड़ा है। सिपाही के इलाज के लिए निजी अस्पताल के न्यूरोसर्जन की भी मदद ली गई।

सिपाही पुष्कर सिंह रौतेला टीपी नगर चौकी में तैनात थे। वो सोमवार की शाम रुद्रपुर से फारेंसिक साइंस लैब की रिपोर्ट लेकर हल्द्वानी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान डंपर को ओवरटेक करने के चक्कर में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में सिपाही के सिर में गंभीर चोट आई है।

डा. सुशीला तिवारी अस्पताल के न्यूरोसर्जन डा. अखिलेश जोशी और निजी अस्पताल से न्यूरो सर्जन डा. अजय बजाज ने मिलकर सिपाही का जटिल इलाज किया। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी डा. मंजुनाथ टीसी भी अस्पताल पहुंचे। डाक्टर्स का कहना है कि सिपाही का दाहिना हाथ पूरी तरह अलग कर दिया गया है। उनके सिर की हड्डियों में गंभीर रूप से चोटें हैं।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top