Department

Big Breaking:-गोपेश्वर-चोपता हाईवे पर सेना का वाहन खाई में गिरा, दो जवान हुए घायल

गोपेश्वर-चोपता हाईवे पर दिलो बैंड के पास सेना का एक वाहन खाई में गिर गया, जिससे दो जवान घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

गोपेश्वर (चमोली)। गोपेश्वर-चोपता हाईवे पर दिलो बैंड के पास सेना का एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इससे वाहन में सवार दो जवान घायल हो गए।

उन्हें निजी वाहन से जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक जवान को सेना के हेलीकाप्टर से एमएच देहरादून भेजा गया।

जानकारी के अनुसार गोपेश्वर-चोपता ऊखीमठ हाईवे पर भारतीय सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

घायलों को प्रदीप रमोला, राहुल और अजय पंवार ने निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। प्रदीप रमोला ने बताया कि उनका चोपता के पास रिजार्ट है और वह सामान लेने गोपेश्वर आ रहे थे।

इस दौरान देखा कि हाईवे पर बैरियर व पुश्ता टूटा है जिस पर उन्हें दुर्घटना का अंदेशा हुआ तो वह वाहन से उतरे। आसपास देखा तो खाई में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रखा था और पास ही दो जवान जख्मी हालत में थे।

उन्होंने पुलिस व अन्य लोगों से संपर्क करना चाहा, लेकिन नेटवर्क न होने से वह तीनों खुद खाई में उतरे और दोनों घायल जवानों को खाई से निकालकर सड़क तक लाए और अपने वाहन

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top