Department

Big Breaking:-चमोली में बदरीनाथ हाईवे पर तीव्र मोड़ पर दो कारों की हुई टक्कर, आठ लोग हुए घायल

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंगासू के पास शनिवार सुबह दो तेज रफ्तार कारों की टक्कर में आठ लोग घायल हो गए।

कर्णप्रयाग (चमोली)। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंगासू के पास शनिवार सुबह एक तीव्र मोड़ पर तेज रफ्तार दो कारें टकरा गईं, जिससे उसमें सवार आठ लोग घायल हो गए।

घायलों को स्थानीय निवासियों और पुलिस की मदद से एंबुलेंस और निजी वाहनों से उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

हादसा सुबह करीब 11:30 बजे हुआ। तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार एकाएक अनियंत्रित होकर बदरीनाथ की ओर जा रही अर्टिगा वाहन से टकरा गई, जिससे दोनों वाहनों को नुकसान हुआ और उनमें सवार सभी लोग घायल हो गए।

आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े और अफरातफरी के बीच गाड़ियों में फंसे घायलों को निकाला गया। उसी दौरान हाईवे पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया।

लंगासू पुलिस चौकी की टीम ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु किया और एंबुलेंस और निजी वाहनों से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

हादसे में योगेश (28), सुनेपाल सिंह, विजय (34), अभय प्रताप (24), सुमित 30 साल, अजीत (24) व अन्य घायल हैं। ये सभी निवासी समधी शिवपुरी ढोलारी मुरादाबाद उत्तर प्रदेश हैं।

अन्य घायल कुलदीप सिंह राणा (62) पुत्र जीत सिह निवासी पंय्या आलीमज्याडी आदिबदरी, यशोदा देवी (75) पत्नी कल्याण सिह मौणा-घाघू और सतीश (42) पुत्र दामोदर नवानी निवासी मजियाडी कांसुवा आदिबदरी भी घायलों में शामिल हैं।

सभी का उपचार उपजिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग में किया जा रहा है। उपजिला चिकित्सालय के सीएमएस डा. बीपी पुरोहित ने बताया सभी घायलों की स्थिति स्थिर है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top