उत्तराखण्ड

Big Breaking:-उर्मिला सनावर को कोर्ट में पेश होने के लिए जारी होगा नोटिस, डालनवाला में एक और मुकदमा दर्ज

अभिनेत्री उर्मिला सनावर को कोर्ट में पेशी से पहले हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। देहरादून में उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में एक और नया मुकदमा दर्ज किया गया है।

देहरादून। अभिनेत्री उर्मिला सनावर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। सोमवार को कोर्ट में पेश होने से पहले ही हरिद्वार पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अब कोर्ट की ओर से उन्हें पेश होने के लिए नोटिस जारी किया जाएगा।

इस बीच देहरादून की डालनवाला कोतवाली पुलिस ने भी उर्मिला सनावर के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज कर लिया है। मोती बाजार निवासी सागर की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है।

शिकायत के अनुसार, उर्मिला सनावर पर आरोप है कि उन्होंने कोर्ट में पेशी के दौरान सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत कुमार गौतम, बीएल संतोष और आरती गौड़ के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।

शिकायतकर्ता ने इस मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत के आधार पर डालनवाला कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उर्मिला सनावर का नाम अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े घटनाक्रम के चलते भी लगातार चर्चा में है।

हाल ही में इस मामले में नार्को टेस्ट को लेकर पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर को अदालत की ओर से नोटिस भेजे जाने का मामला सामने आया था। अदालत में पेश होकर सुरेश राठौर व उर्मिला सनावर ने नार्को टेस्ट के लिए सहमति जताई थी।

सोमवार को उर्मिला सनावर को अदालत में पेश होना था, लेकिन इससे पहले हरिद्वार पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। ऐसे में अब अदालत की ओर से उनकी पेशी को लेकर नोटिस जारी किए जाने की बात सामने आ रही है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top