Department

Big Breaking:-टिहरी में खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, राहत-बचाव कार्य जारी

टिहरी के चंबा-कोटी कालोनी मार्ग पर एक यूटिलिटी वाहन खाई में गिर गया, जिसमें लगभग 10 लोग सवार थे। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं, और दो लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, जिनमें से एक को मामूली चोटें आई हैं।

टिहरी। थाना चंबा क्षेत्र के चंबा-कोटी कालोनी मार्ग पर गुरुवार को नैल के पास यूटिलिटी वाहन खाई में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना चंबा पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि वाहन में करीब10 लोग सवार थे। हादसे में दो लोगों को खाई से बाहर निकाला गया है, जिनमें एक को हल्की चोटें आई हैं। घायल की पहचान उत्तम कुमार (30 वर्ष) पुत्र पुसु के रूप में हुई है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट के अनुसार, टिहरी से दो और छाम से एक एंबुलेंस मौके के लिए रवाना की गई हैं। पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है।

जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं। बताया जा रहा है कि वाहन ऋषिकेश से घनसाली की ओर जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top