उत्तराखण्ड

Big Breaking:-उत्तराखंड में बर्फबारी से बदला मौसम, अब शुष्क रहेगा और बढ़ेगी ठंड

उत्तराखंड में ऊंची चोटियों पर बर्फबारी और निचले इलाकों में हल्की बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। अब प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जिससे सुबह-शाम ठंड बढ़ेगी और पर्वतीय घाटियों में कोहरा छा सकता है।

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने से पहाड़ से मैदान तक ठंड का अहसास बढ़ने लगा है। रविवार को बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब समेत प्रदेश की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। वहीं निचले इलाकों में तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ीं।

देहरादून और मसूरी के कुछ क्षेत्रों में भी बूंदाबांदी हुई। हालांकि, आज से प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य या उससे नीचे बना हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है।

ऐसे में दिन के मुकाबले रात और सुबह के तापमान में अपेक्षित गिरावट नहीं हो पा रही है। हालांकि, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार से प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। राज्य के सभी जनपदों में बारिश की संभावना नहीं है।

वहीं पर्वतीय जिलों की घाटियों में हल्के से मध्यम कोहरा छा सकता है। मौसम के शुष्क होने के साथ ही सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ने की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। ऐसे में पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने और ठंड का असर बढ़ने की उम्मीद है।

शहर, अधिकतम, न्यूनतम

  • देहरादून, 27.0, 15.8
  • पंतनगर, 25.5, 16.6
  • मुक्तेश्वर, 15.4, 8.1
  • नई टिहरी, 17.9, 7.6
Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top