Nainital

Big Breaking:-लालकुआं लौट रहे युवक को ट्रक ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

लालकुआं – शुक्रवार शाम लालकुआं–रूद्रपुर मार्ग पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दिनेशपुर से काम निपटाकर घर लौट रहा युवक ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, साजिद (26 वर्ष) पुत्र अबरार हुसैन, निवासी राजीव नगर बंगाली कॉलोनी लालकुआं, शुक्रवार शाम अपनी मोटरसाइकिल से दिनेशपुर से घर लौट रहा था।

जैसे ही वह पंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लालकुआं–रूद्रपुर मार्ग पर पहुंचा, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ट्रक के टायरों के नीचे आकर बुरी तरह कुचल गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत पंतनगर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं मोटरसाइकिल और मोबाइल की मदद से युवक की शिनाख्त की गई।

घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
पंतनगर क्षेत्राधिकारी डीआर वर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में लालकुआं निवासी युवक की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी ट्रक चालक की तलाश जारी है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top