उत्तराखण्ड

Big Breaking:-भाजपा ने 2027 चुनाव के लिए कसी कमर, बांसुरी स्वराज ने दिया बूथ मजबूती का मंत्र

उत्तराखंड में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए संगठन को चुनावी मोड में लाने की तैयारी शुरू कर दी है। सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज ने देहरादून दौरे पर कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रियता और जनसंपर्क बढ़ाने का मंत्र दिया।

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भाजपा ने महानगर स्तर पर संगठन को चुनावी तैयारी के मोड में लाने के संकेत दिए हैं। भाजपा की उत्तराखंड सह-प्रभारी एवं सांसद बांसुरी स्वराज के महानगर के पहले दौरे में संगठन की प्राथमिकता साफ नजर आई।

बूथ मजबूत करो, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करो और जनसंपर्क बढ़ाओ।”” महानगर भाजपा कार्यालय में आयोजित स्वागत व संवाद कार्यक्रम में उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी तैयारियों तथा संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की।

बांसुरी स्वराज ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की मूल शक्ति हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी भूमिका सक्रियता से निभानी होगी।

बूथ पर प्रभावी उपस्थिति, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय और निरंतर जनसंपर्क को मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने पर भी जोर दिया। कार्यकर्ताओं से सेवा, समर्पण व संगठन की भावना के साथ जनसेवा में जुटे रहने का आह्वान करते हुए उन्होंने ””सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास”” के मंत्र के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

संगठन और चुनावी तैयारी पर हुआ संवाद

कार्यक्रम में बांसुरी स्वराज ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तृत संवाद किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय, बूथ स्तर की सक्रियता और जनता के साथ लगातार संपर्क बनाए रखने को प्राथमिकता दी गई।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री खजान दास, विधायक विनोद चमोली, उमेश शर्मा ‘काऊ’, सविता कपूर, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महानगर प्रभारी राकेश गिरी, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी आदि मौजूद रहे।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top