उत्तराखण्ड

Big Breaking:-पंतनगर में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की चुनावी बैठक, कहा— सभी 35 जिला पंचायत सीटों पर होगी भाजपा की विजय

पंतनगर में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की चुनावी बैठक, कहा— सभी 35 जिला पंचायत सीटों पर होगी भाजपा की विजय

देहरादून/पंतनगर, 13 जुलाई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज जनपद ऊधम सिंह नगर के पंतनगर में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ आगामी पंचायत चुनावों के मद्देनजर एक चुनावी बैठक की। इस बैठक में जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक पूर्व जिलाध्यक्ष जिला महामंत्री अधिकृत भाजपा प्रत्याशी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आगामी पंचायत चुनावों को संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि जनपद की सभी 35 जिला पंचायत सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित करनी है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक जनसंपर्क मजबूत करें और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं।

मंत्री जोशी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वामित्व योजना, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना और मनरेगा ने ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को सीधे लाभ पहुंचाया है।

इन योजनाओं की उपलब्धियों को जनता तक ले जाने का काम कार्यकर्ता करें। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और उन्हीं के परिश्रम से पंचायत चुनावों में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त होगी।

उन्होंने पदाधिकारियों को चुनाव प्रबंधन, प्रचार सामग्री, जनसंपर्क अभियान और रणनीतिक बूथ संयोजन पर विशेष ध्यान देने को कहा।

इस अवसर पर रुद्रपुर जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, राज्य मंत्री मंजीत सिंह, काशीपुर जिलाध्यक्ष मनोज पाल, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, काशीपुर जिला प्रभारी पुष्कर काला, निर्वर्तमान जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, पूर्व जिला महामंत्री अमित नारंग, वरिष्ठ भाजपा नेता राम मेहरोत्रा, राज्य सहकारी बैंक अध्यक्ष दान सिंह रावत, पंचायत चुनाव जिला संयोजक राजेश तिवारी,

जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी (दोपहरिया) बंटी खुराना, (प्रतापपुर) जितेंद्र गौतम, मंडल अध्यक्ष पिंकी डिमरी, तरुण दत्ता, गजेंद्र प्रजापति, राकेश सिंह, मनमोहन सक्सेना, मनीष शुक्ला, लक्ष्मी डिमरी, युगल किशोर, प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा रवि पाल, पूर्व जिला महामंत्री युवा मोर्चा अभिषेक तिवारी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top