Big Breaking:-T20 World Cup में भारत की जीत पर CM धामी ने दी बधाई, बोले- मैदान कोई भी हो, जीतेगा भारत ही…

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ICC टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत पर भारतीय टीम को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, “मैदान कोई भी हो, जीतेगा तो भारत ही!” मुख्यमंत्री ने टीम के उत्कृष्ट,

अनुशासित और आत्मविश्वास से भरे प्रदर्शन की सराहना की, इसे पूरे देश के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि जीत का यह सिलसिला जारी रहेगा।

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ICC टी-20 विश्व कप में रविवार को कोलंबो में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत पर भारतीय टीम को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “मैदान कोई भी हो, जीतेगा तो भारत ही!”

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पोस्ट में कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम ने टूर्नामेंट में उत्कृष्ट, अनुशासित और आत्मविश्वास से भरे प्रदर्शन के साथ खेलते हुए पाकिस्तान क्रिकेट टीम को करारी शिकस्त दी है। यह जीत पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है।

मुख्यमंत्री धामी ने इस ऐतिहासिक विजय के लिए टीम के सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि टूर्नामेंट में जीत का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा और टीम देश का नाम रोशन करती रहेगी।

दून शहर में रहा जश्न का माहौल

भारत की जीत के साथ शहर में जश्न का माहौल बन गया और घंटाघर देहरादून देर रात तक लोगों से खचाखच भर गया। करीब सवा दस बजे तक यहां इतनी भीड़ उमड़ आई कि आसपास की सड़कें भी धीमी पड़ गईं। युवाओं के कंधों पर लहराते विशाल तिरंगे और देशभक्ति के नारों ने माहौल को जोश से भर दिया।

जैसे ही हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक पल रचा, पूरा इलाका ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारों से गूंज उठा।

ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते युवाओं, तिरंगा लहराते परिवारों और उत्साहित बच्चों ने माहौल को उत्सव में बदल दिया।

कई लोग कारों की छतों पर बैठकर तिरंगा लहराते दिखे, जबकि बाइक सवार युवाओं ने तिरंगा ओढ़कर शहर में विजय रैलियां निकालीं।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें