उत्तराखण्ड

Big Breaking:-हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 की तैयारीः सड़कों का होगा कायाकल्प, 10.88 करोड़ से होगी मरम्मत और निर्माण

लोक निर्माण विभाग अर्धकुंभ की तैयारियों के तहत हरिद्वार में सड़कों की मरम्मत और निर्माण पर 10.88 करोड़ रुपये खर्च करेगा।

हरिद्वार। अर्धकुंभ की तैयारियों के तहत लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने शहर की आंतरिक सड़कों के सुधार और निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी है। विभाग मध्य हरिद्वार की आंतरिक सड़कों की मरम्मत और सुधार के साथ कनखल, भूपतवाला व पुराने आरटीओ चौक से भारत माता मंदिर तक सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा।

इन कार्यों पर कुल 10.88 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। शहर के अधिकांश क्षेत्रों में करीब दो साल से सीवर लाइन बिछाने का कार्य चल रहा था। सीवर लाइन बिछाने के बाद सड़कों की मरम्मत की गई थी, लेकिन इसके बाद भी कई इलाकों में सड़कें अभी भी काफी क्षतिग्रस्त हालत में हैं। इसके चलते राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। सड़कों का निर्माण होने से परेशानी दूर होगी।

मध्य हरिद्वार की आंतरिक सड़कों पर 4.85 करोड़ खर्च होंगे 

पीडब्ल्यूडी मध्य हरिद्वार क्षेत्र की आंतरिक सड़कों के सुधार और मरम्मत के लिए करीब 4.85 करोड़ रुपये खर्च करेगा। मध्य हरिद्वार शहर का व्यस्त क्षेत्र है। यहां स्थानीय लोगों के साथ बाजारों और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तक पहुंचने वाले लोगों की आवाजाही रहती है।

आंतरिक सड़कों की स्थिति बेहतर होने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा होगी। अर्धकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने पर इन सड़कों का महत्व और बढ़ जाएगा। इस कार्य को पूरा करने के लिए 60 दिन की अवधि निर्धारित की गई है।

कनखल और भूपतवाला में 3.37 करोड़ से बनेंगी सीसी सड़कें 

हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र के कनखल और भूपतवाला क्षेत्र में सीसी सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इस काम की अनुमानित लागत 3.37 करोड़ रुपये है। कनखल में कई धार्मिक स्थल हैं, जबकि भूपतवाला में भी बड़ी संख्या में आश्रम और मंदिर स्थित हैं।

इन क्षेत्रों में स्थानीय निवासियों के साथ श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहती है। अर्धकुंभ के दौरान यहां आने वाले लोगों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए सड़कों को बेहतर बनाना जरूरी है।

पुराने आरटीओ चौक से भारत माता मंदिर तक बनेगी सीसी सड़क

पुराने आरटीओ चौक से भारत माता मंदिर तक सीसी सड़क बनाने के लिए भी टेंडर जारी किया गया है। इस कार्य पर 2.64 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। यह मार्ग शहर के आंतरिक आवागमन के लिहाज से महत्वपूर्ण है। सड़क बनने से इस मार्ग का इस्तेमाल करने वाले स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। अर्धकुंभ के दौरान शहर में आवाजाही बढ़ने पर बेहतर सड़कें यातायात को सुगम बनाने में मददगार साबित होगी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top