Department

Big Breaking:-प्रतियोगिता के दौरान अनियंत्रित होकर टिहरी झील में गिरे दो पैराग्लाइडर, एसडीआरएफ ने ऐसे बचाई जान

पैराग्लाइडिंग गतिविधियों के दौरान दो पैराग्लाइडर अनियंत्रित होकर टिहरी झील में गिर गए।

उत्तराखंड के टिहरी में आयोजित एक्रो फेस्टिवल एवं एसआईवी चैंपियनशिप 2026 के दौरान गुरुवार को हादसा हो गया। पैराग्लाइडिंग गतिविधियों के दौरान दो पैराग्लाइडर अनियंत्रित होकर टिहरी झील में गिर गए। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत प्रतापनगर क्षेत्र व टिहरी झील में एसडीआरएफ की विशेष रेस्क्यू टीमें पूर्व से ही तैनात की गई थीं।

टीमों ने तुंरत झील में पहुंचकर पैराग्लाइडरों को बचाया। दोनों को आवश्यक प्राथमिक चिकित्सकीय परीक्षण के उपरांत सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top