Department

Big Breaking:-उत्तराखंड में मंत्रियों के यात्रा भत्ते में की गई वृद्धि, अब प्रतिमाह मिलेंगे इतने हजार रुपये

उत्तराखंड सरकार ने मंत्रियों के यात्रा भत्ते में वृद्धि की है। अब मंत्रियों को प्रतिमाह 60 हजार रुपये के बजाय 90 हजार रुपये तक मिलेंगे। गोपन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

इससे पहले अगस्त 2024 में विधायकों के वेतन-भत्ते भी बढ़ाए गए थे। यह बढ़ोतरी मुख्यमंत्री सहित सभी कैबिनेट सदस्यों पर लागू होगी।

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने मंत्रियों के यात्रा भत्ते में वृद्धि की है। अब मंत्रियों को प्रतिमाह यात्रा भत्ते के रूप में 60 हजार रुपये के स्थान पर 90 हजार रुपये तक मिलेंगे। इस संबंध में गोपन विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।

राज्य सरकार इससे पहले भी जनप्रतिनिधियों और दायित्वधारियों के वेतन-भत्तों में बढ़ोतरी कर चुकी है। अगस्त 2024 में उत्तराखंड राज्य विधानसभा द्वारा पारित संशोधन विधेयक के बाद विधायकों के वेतन-भत्तों को बढ़ाकर लगभग चार लाख रुपये प्रतिमाह किया गया था।

इससे पहले उन्हें वेतन-भत्तों सहित करीब 2.90 लाख रुपये मिलते थे। इस दौरान विधायकों भत्ते तो बढ़े लेकिन मंत्रियों के भत्ते में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई थी। सूत्रों की मानें तो बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस विषय को उठाया गया था।

इसके बाद गोपन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें मंत्रियों के यात्रा भत्ते की अधिकतम सीमा में वृद्धि की गई है।

अधिसूचना के अनुसार मुख्यमंत्री, राज्य मंत्री और उप मंत्री सहित मंत्रिमंडल के सभी सदस्य उत्तराखंड अथवा देश के भीतर अपने पदेन दायित्वों के निर्वहन के दौरान की गई यात्राओं पर अब प्रति कैलेंडर माह अधिकतम 90 हजार रुपये तक प्राप्त कर सकेंगे।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top