अग्निवीर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भर्ती प्रक्रिया का अगला अहम चरण शुरू होने जा रहा है। सीसीई 2027 में सफल अभ्यर्थियों को अब शारीरिक दक्षता और दौड़ परीक्षा से गुजरना होगा।
अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2027 का अगला चरण पांच अक्तूबर से 23 अक्तूबर के बीच रुड़ की में आयोजित किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया के इस चरण में सीसीई 2027 में उत्तीर्ण हुए परीक्षार्थियों की शारीरिक और दौड़ परीक्षा आयोजित की जाएगी।
इस चरण में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लगभग तीन हजार अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। भारतीय सेना के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस बार अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी और अग्निवीर ट्रेड्समैन की भर्ती की जाएगी।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अग्निवीर क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल अभ्यर्थी भी इस चरण की भर्ती प्रक्रिया में शामिल होंगे। भर्ती परीक्षा के लिए पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ भौतिक ऑनलाइन सत्यापन के लिए संबंधित दस्तावेज लाना अनिवार्य है।