Nainital

Big Breaking:-उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस का सत्याग्रह, खरगे के अपमान और राहुल गांधी पर FIR का विरोध

उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस का सत्याग्रह, खरगे के अपमान और राहुल गांधी पर FIR का विरोध

कांग्रेस ने मल्लिकार्जुन खरगे के अपमान और राहुल गांधी पर प्राथमिकी के विरोध में हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में सत्याग्रह किया।

हल्द्वानी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद से शुरू हुआ सियासी विवाद अब भी जारी है। शुद्धीकरण में शामिल लोगों पर कार्रवाई न होने और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध प्राथमिकी के विरोध में गुरुवार को कांग्रेसी बुद्ध पार्क में धरने पर बैठ गए।

धरने पर महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, राधा आर्य, हेमंत बगड़वाल, संजय किरौला, शंकर जोशी आदि मौजूद थे।

तीन दिन से अनशन पर मुक्तेश्वर का युवक
मुक्तेश्वर के सलियाकोट निवासी युवक प्रवीण आर्य पिछले तीन दिन से बुद्ध पार्क में आमरण अनशन पर बैठे हैं। उनका कहना है कि शुद्धीकरण से साफ हो गया कि दलित विरोधी मानसिकता के लोग अब भी है। शिकायतों के बावजूद पुलिस उनके विरुद्ध कार्रवाई नहीं कर रही।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top