Department

Big Breaking:-जन्माष्टमी पर कान्हा-राधा की चाहत, उत्तराखंड के हल्द्वानी में 10 परिवार कराएंगे मुहूर्त डिलीवरी

जन्माष्टमी पर कान्हा-राधा की चाहत, उत्तराखंड के हल्द्वानी में 10 परिवार कराएंगे मुहूर्त डिलीवरी :

हल्द्वानी में जन्माष्टमी पर बच्चे के जन्म की चाहत में ‘मुहूर्त डिलीवरी’ का चलन बढ़ रहा है, करीब 10 परिवारों ने निजी अस्पतालों में डिलीवरी का समय निर्धारित कराया है।

हल्द्वानी । जन्माष्टमी पर घर में कान्हा या राधा के जन्म की चाहत अब बड़े शहरों तक सीमित नहीं रही। हल्द्वानी में भी कुछ परिवार बच्चे के जन्म के लिए जन्माष्टमी का दिन शुभ मानते हुए ‘मुहूर्त डिलीवरी’ की इच्छा जता रहे हैं।

शहर के करीब 13 निजी अस्पतालों व क्लीनिकों में जानकारी लेने पर करीब 10 परिवार ऐसे सामने आए हैं, जिन्होंने जन्माष्टमी के आसपास डिलीवरी कराने की इच्छा जताई है।

इसके लिए कुछ परिवार पहले से अस्पताल में भर्ती भी हो रहे हैं। हालांकि सरकारी अस्पतालों में निर्धारित मुहूर्त के अनुसार डिलीवरी कराना संभव नहीं है। निजी अस्पतालों में चिकित्सकीय स्थिति अनुकूल होने पर परिवार की इच्छा के अनुसार प्रसव का समय निर्धारित करने के प्रयास किए जाते हैं।

मुहूर्त के लिए स्वास्थ्य से समझौता नहीं : डा. अर्चना
सिद्धिविनायक अस्पताल की वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा. अर्चना सिंह बताती हैं कि कुछ परिवार बच्चे के जन्म के लिए शुभ मुहूर्त निकलवाते हैं। यदि गर्भवती की सभी जांच रिपोर्ट सामान्य हैं और किसी तरह की चिकित्सकीय परेशानी नहीं है तो परिवार के अनुरोध को स्वीकार किया जा सकता है। लेकिन यदि गर्भावस्था के 38 सप्ताह पूरे नहीं हुए हैं, गर्भवती या शिशु की स्थिति में कोई परेशानी है तो डाक्टर की सलाह ही जरूरी है।

तब मुहूर्त का इंतजार उचित नहीं है। ऐसी स्थिति में स्वजन को भी जिद नहीं करनी चाहिए। मां और बच्चे की सुरक्षा किसी भी शुभ तिथि या मुहूर्त से अधिक महत्वपूर्ण है। डा. सिंह का कहना है कि मुहूर्त के अनुसार कराई जाने वाली डिलीवरी के बाद पैदा होने वाले बच्चों पर शोध की जरूरत है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top