उत्तराखण्ड

Big Breaking:-उत्तराखंड में 1.15 लाख छात्र-छात्राओं को जल्द मिलेंगे टैबलेट, धामी सरकार देगी बड़ा तोहफा

उत्तराखंड सरकार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 1.15 लाख छात्रों को टैबलेट वितरित करेगी। यह पहल ऑनलाइन कोचिंग और वर्चुअल कक्षाओं से जुड़ने में छात्रों की मदद करेगी।

देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों को बोर्ड परीक्षा से पहले ऑनलाइन कोचिंग व वर्चुअल कक्षाओं से जुड़ने में मोबाइल टैबलेट लाभप्रद होगा। इसको देखते हुए धामी सरकार की विद्यार्थियों को टैबलेट उपलब्ध कराने की तैयारी है, जिससे वे राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ऑनलाइन कक्षाओं से जुड़ सकेंगे।

ऑनलाइन कोचिंग में गणित, विज्ञान और अंग्रेजी जैसे विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। विशेषज्ञ शिक्षक प्रतिदिन एक से दो घंटे कक्षाएं लेकर विद्यार्थियों की विषयगत कमजोरियां दूर करेंगे। इससे उन्हें परीक्षा से पहले तैयारी और पुनरावृत्ति का अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

1.15 लाख छात्रों को मिलेगा टैबलेट का लाभ

प्रदेश के राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 10वीं और 12वीं के 1.15 लाख छात्र-छात्राओं को जल्द टैबलेट मिलेंगे। मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में माध्यमिक शिक्षा विभाग ने बजट व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार किया है।

प्रत्येक टैबलेट के लिए 20 हजार रुपये की धनराशि निर्धारित की गई है। योजना के तहत राजकीय विद्यालयों के 1,03,700 और अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के 11,300 विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए जाएंगे। इनमें हाईस्कूल के 58,500 और इंटरमीडिएट के 56,500 छात्र-छात्राएं शामिल हैं।

राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों की संख्या अधिक

टैबलेट वितरण योजना में राजकीय विद्यालयों के 1,03,700 विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। इनमें हाईस्कूल के 53,800 और इंटरमीडिएट के 49,900 छात्र शामिल हैं। वहीं अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के 11,300 विद्यार्थियों में हाईस्कूल के 4700 और इंटरमीडिएट के 6600 छात्र-छात्राएं हैं। प्रति टैबलेट 20 हजार रुपये की दर से राजकीय विद्यालयों के लिए 207.40 करोड़ और अशासकीय विद्यालयों के लिए 22.60 करोड़ रुपये के टैबलेट खरीदे जा रहे हैं।

‘विभागीय अधिकारियों को शीघ्र निश्शुल्क टैबलेट वितरित करने के निर्देश दिए गए हैं। टैबलेट प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन सिलेबस और वर्चुअल माध्यम से भी कक्षाएं पढ़ने में सुविधा प्रदान होगी।’- डॉ. धन सिंह रावत, शिक्षा मंत्री

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top